51.झारखंड के सकल घरेलू उत्पाद में वन क्षेत्र का हिस्सा कितना है?
Correct Answer: C [1.5 ]
Notes:झारखंड के सकल घरेलू उत्पाद में वन क्षेत्र का 1.5 फीसदी हिस्सा है|
52. झारखंड में स्वच्छ ऊर्जा के विकास के लिए झारखंड नवीकरणीय ऊर्जा विभाग का गठन किस वर्ष किया गया?
Correct Answer: C [2001 ई.]
Notes: झारखंड में स्वच्छ ऊर्जा के विकास के लिए झारखंड नवीकरणीय ऊर्जा विभाग का गठन 2001 में किया गया|
53.झारखंड राज्य जल नीति कब लागू की गई?
Correct Answer: B [2011 ई.]
Notes:झारखंड राज्य जल नीति 2011 में लागू की गयी|
54.झारखंड ऊर्जा नीति कब लागू की गई?
Correct Answer: A [2012 ई.]
Notes:झारखंड ऊर्जा नीति 2012 में लागू की गई|
55.झारखंड का कुल कृषि क्षेत्रफल के कितने प्रतिशत पर एक फसली कृषि की जाती है?
Correct Answer: C [40 ]
56.दामोदर नदी किस जिले से निकलती है?
Correct Answer: A [लातेहार ]
Notes:दामोदर नदी चुलहा पानी, टोरी लातेहार से निकलती है|
57.दामोदर नदी की लंबाई झारखंड में कितनी है?
Correct Answer: C [290 किमी ]
Notes:दामोदर नदी झारखंड की सबसे लम्बी नदी है| यह 290 किमी लम्बी है|
58.झारखंड की सबसे बड़ी व लंबी नदी कौन सी है?
Correct Answer: A [दामोदर नदी ]
Notes:दामोदर नदी झारखंड की सबसे बड़ी और सबसे लंबी नदी है|
59.झारखंड के किस क्षेत्र में सर्वाधिक वर्षा होती है?
Correct Answer: A [नेतरहाट पठार ]
Notes:झारखंड में दक्षिणी-पश्चिमी मानसून से वर्षा होती है| झारखंड में सर्वाधिक वर्षा नेतरहाट के पठार में होती है|
60.तिलका माँझी को संयुक्त बिहार के किस जिले में फाँसी दी गई?
Correct Answer: A [भागलपुर ]
Notes:तिलका मांझी को भागलपुर में फांसी दी गयी|
61.झारखंड के प्रथम हिंदी दैनिक पत्र का नाम क्या है?
Correct Answer: A [राष्ट्रीय भाषा ]
Notes:राष्ट्रीय भाषा झारखंड का प्रथम हिंदी दैनिक समाचार पत्र था|
62.आदिवासी महासभा के 1939 ई. में संपन्न द्वितीय अधिवेशन की अध्यक्षता किसने की थी?
Correct Answer: A [जयपाल सिंह ]
Notes:आदिवासी महासभा के 1939 ई. में संपन्न द्वितीय अधिवेशन की अध्यक्षता जयपाल सिंह ने की|
63.सविनय अवज्ञा आंदोलन के दौरान राँची में ‘स्वदेशी सप्ताह’ कब मनाया गया?
Correct Answer: A [सितंबर 1930 ]
Notes:सविनय अवज्ञा आंदोलन के दौरान राँची में ‘स्वदेशी सप्ताह’ सितंबर 1930 में मनाया गया|
64.बापला किस जनजाति में विवाह को कहा जाता है?
Correct Answer: A [संथाल ]
Notes:संथाल जनजाति में विवाह को बापला कहा जाता है|
65.किस जनजाति में पुरुषों के हाथ में सिक्के का निशान पाया जाता है?
Correct Answer: A [संथाल ]
Notes:संथाल जनजाति में पुरुषों के हाथ में सिक्के का निशान पाया जाता है|
66.मांझीथान है:-
Correct Answer: A [पूजास्थल ]
Notes:संथालों के बीच स्थित पूजा स्थल को मंझिथान कहा जाता है|
67.1872 ई. की पहली जनगणना में कितने जनजातियों को सूचीबद्ध किया गया?
Correct Answer: B [18 ]
Notes:1872 ई. की पहली जनगणना में 18 जनजातियों को सूचीबद्ध किया गया|
68.सविनय अवज्ञा आंदोलन में संथालों का नेतृत्व गोमिया थाना बोरोगेरा ग्राम के किस व्यक्ति द्वारा किया गया?
Correct Answer: A [बंगम माणे]
Notes:सविनय अवज्ञा आन्दोलन में हजारीबाग के संथालों का बड़ा योगदान रहा| इसमें संथालों का नेतृत्व गोमिया थाना बोरोगेरा ग्राम के बंगम माणे द्वारा किया गया|
69.झारखंड के मोहन महतो, सहदेव महतो, गणेश महतो एवं गोकुल महतो ने किस सत्याग्रह में सक्रिय सहयोग दिया था?
Correct Answer: A [नमक सत्याग्रह ]
Notes:झारखंड के मोहन महतो, सहदेव महतो, गणेश महतो एवं गोकुल महतो ने नमक सत्याग्रह में सक्रिय सहयोग दिया था|
70.झारखंड का राजकीय वृक्ष का दर्जा किस वृक्ष को दिया गया है?
Correct Answer: A [साल ]
Notes:साल वृक्ष झारखंड का राजकीय वृक्ष है|
71.भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के तहत राज्य की विधानसभा में अनुसूचित जातियों एवं अनुसूचित जनजातियों के लिए स्थानों का आरक्षण किया गया है?
Correct Answer: C [332]
Notes:भारतीय संविधान के अनुच्छेद 332 के तहत राज्य की विधानसभा में अनुसूचित जातियों एवं अनुसूचित जनजातियों के लिए स्थानों का आरक्षण किया गया है|
72.क्रांतिकारी वारींद्र घोष की शिक्षा-दीक्षा की शुरुआत झारखंड के किस शहर में हुई थी?
Correct Answer: A [देवघर ]
Notes:क्रांतिकारी वारींद्र घोष की शिक्षा-दीक्षा की शुरुआत झारखंड के देवघर शहर में हुई थी|
73.हुंडरू जल विद्युतगृह किस योजना के अंतर्गत आता है?
Correct Answer: C [स्वर्णलेखा ]
Notes:हुंडरू जल विद्युतगृह स्वर्णलेखा नदी योजना के अंतर्गत आता है|
74.झारखंड राज्य की उप राजधानी किस जिले को बनाया गया है?
Correct Answer: B [दुमका ]
Notes:झारखण्ड राज्य की राजधानी रांची में है जबकि उपराजधानी दुमका को बताया गया है|
75.स्वर्णरेखा परियोजना का विस्तार किन-किन राज्यों में है?
Correct Answer: D [उपरोक्त सभी ]
Notes:स्वर्णलेखा परियोजना झारखण्ड, पश्चिम बंगाल और उड़ीसा में है|
76.दोपहर का भोजन माजवान किस जनजाति में कहलाता है?
Correct Answer: A [संथाल ]
Notes:संथाल जनजाति में दोपहर के भोजन को माजवान कहा जाता है|
77.महान् क्रांतिकारी अरविंद घोष एवं वारींद्र घोष के नाना राज नारायण बसु कहाँ के रहनेवाले थे?
Correct Answer: A [देवघर ]
Notes:महान् क्रांतिकारी अरविंद घोष एवं वारींद्र घोष के नाना राज नारायण बसु देवघर के रहनेवाले थे|
78.झारखंड में पंचायत समिति का सर्वप्रमुख अधिकारी कौन होता है?
Correct Answer: A [प्रमुख ]
79.खोंगसो जनजातियों में पहना जानेवाला आभूषण किस अंग से संबंधित है?
Correct Answer: A [बाल ]
80.सूरजकुंड झारखंड के किस जिले में स्थित है?
Correct Answer: A [हजारीबाग ]
Notes:सूरजकुंड झारखण्ड के हजारीबाग जिले में है| यह गर्म पानी का कुंड है|
81.हुंडरू जलप्रपात झारखंड के किस जिले में है?
Correct Answer: A [रांची ]
Notes:हुंडरू जलप्रपात झारखंड के रांची जिले में है|
82.झारखंड में किस शहर में दामोदर घाटी निगम का भूमि संरक्षण डिवीजन है?
Correct Answer: A [हजारीबाग ]
83.मुगलकाल में बंगाल की राजधानी झारखंड के किस क्षेत्र में हुआ करती थी?
Correct Answer: A [राजमहल ]
Notes:मुगलकाल में बंगाल की राजधानी राजमहल में थी जो वर्तमान में झारखंड में स्थित है|
84.बर्मा एवं अय्यर बाँध किस नदी पर है?
Correct Answer: A [दामोदर नदी ]
Notes:बर्मा एवं अय्यर बाँध दामोदर नदी पर है|
85.झारखंड के किस जिले में ‘कीनन स्टेडियम’ अवस्थित है?
Correct Answer: A [जमशेदपुर ]
Notes:झारखण्ड में कीनन स्टेडियम जमशेदपुर में स्थित है|
86.झारखंड में साइकिल वितरण योजना किस सत्र से शुरू हुई थी?
Correct Answer: B [2002-03 ]
Notes:झारखंड में साइकिल वितरण योजना 2002-03 से शुरू हुई|
87.झारखंड में सबसे अधिक कौन मिट्टी पाई जाती है?
Correct Answer: A [लाल मिट्टी]
Notes:झारखंड में सर्वाधिक लाल मिट्टी पाई जाती है|
88.बिरसा मुंडा तकनीकी छात्रवृत्ति जनजातीय विद्यार्थियों को किसलिए प्रदान किया जाता है?
Correct Answer: C [A और B दोनों ]
Notes:बिरसा मुंडा तकनीकी छात्रवृत्ति जनजातीय विद्यार्थियों को मेडिकल और इंजीनियरिंग पढाई के लिए दी जाती है|
89.झारखंड आंदोलन में गैर आदिवासियों को शामिल करने हेतु 1948 ई. में जस्टिन रिचर्ड ने किस पार्टी का गठन किया था?
Correct Answer: A [यूनाइटेड झारखंड ब्लॉक]
Notes:झारखंड आंदोलन में गैर आदिवासियों को शामिल करने हेतु 1948 ई. में जस्टिन रिचर्ड ने यूनाइटेड झारखंड ब्लॉक का गठन किया|
90.बृहतर झारखंड की माँग सर्वप्रथम कब हुई?
Correct Answer: B [1939 ई.]
Notes:बृहत्तर झारखंड की मांग सर्वप्रथम 1939 ई. में हुई|
91.बृहतर झारखंड की माँग सर्वप्रथम किसने की थी?
Correct Answer: A [जयपाल सिंह ]
Notes:बृहतर झारखंड की माँग सर्वप्रथम जयपाल सिंह ने की|
92.जयपाल सिंह आदिवासी महासभा के अध्यक्ष कब बने थे?
Correct Answer: A [1939 ई.]
Notes:जयपाल सिंह 1939 ई में आदिवासी महासभा के अध्यक्ष बने थे|
93.किस विद्रोह के परिणामस्वरूप 1833 ई. में एक नए प्रांत दक्षिण-पश्चिम सीमांत एजेंसी का गठन हआ?
Correct Answer: A [कोल विद्रोह ]
94.बिहार के मुगल सूबेदार शाइस्ता खाँ ने पलामू के चेरोवंशी शासक प्रताप राय के विरुद्ध पलामू किला पर आक्रमण और संधि कब की?
Correct Answer: A [1641-42 ई. ]
95.कोल विद्रोह का दमन किस अंग्रेज सेनानायक ने किया?
Correct Answer: B [विलकिंसन ]
Notes:कोल विद्रोह का दमन विलकिंसन ने किया|
96.मुगल बादशाह जहाँगीर ने कोकरह अभियान (छोटानागपुर खास के नागवंशी राज्य के विरुद्ध) के नेता इब्राहिम खाँ को कौन सी उपाधि दी?
Correct Answer: A [फाथ जंग ]
97.कोल विद्रोह के प्रमुख नेता बुधू भगत कहाँ के रहनेवाले थे?
Correct Answer: A [सिल्ली ]
Notes:बुधु भगत कोल विद्रोह के नेता थे और सिल्ली के रहने वाले थे|
98.उराँव जनजाति के प्रमुख देवता का नाम क्या है?
Correct Answer: B [धर्मेश ]
99.उराँव जनजाति की युवागृह को क्या कहा जाता है?
Correct Answer: A [धुमकुडि़या]
100.पसरी प्रथा एवं पाचा पद्धति का प्रचलन किस जनजाति में देखा जाता है?
Correct Answer: A [उरांव ]
Notes:पसरी प्रथा एवं पाचा पद्धति का प्रचलन उरांव जनजाति में देखा जाता है|